ट्रस्ट के प्रमुख सेवा कार्य एवं उद्देश्य

न्यास विलेख में उल्लिखित 43 जनकल्याणकारी संकल्प

1. देवस्थान एवं धार्मिक अनुष्ठान

मंदिरों का निर्माण व जीर्णोद्धार, विधि-विधान से यज्ञ, भजन संकीर्तन, अन्नक्षेत्र/भंडारा और संत सम्मेलनों का निरंतर आयोजन।

2. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य लाभ

अस्पताल, औषधालय, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, हड्डी, नेत्र एवं हृदय रोग निवारण हेतु निःशुल्क जांच व चिकित्सा शिविर।

3. शिक्षा एवं तकनीकी विकास

स्कूल, कॉलेज, कंप्यूटर व IT केंद्र, लाइब्रेरी तथा निर्धन और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें व छात्रवृत्ति।

4. गौ-संवर्धन एवं पर्यावरण

गौशालाओं की स्थापना व संचालन, वृक्षारोपण, आयुर्वेद जड़ी-बूटी संवर्धन, जल सरोवर, कुएं और शीतल प्याऊ का निर्माण।

5. महिला एवं बाल कल्याण

महिला शिक्षा, निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता तथा कुटीर व हथकरघा शिल्पकारों को संबल प्रदान करना।

6. धर्मशाला एवं आपदा राहत

यात्री निवास व धर्मशाला निर्माण, वृद्धाश्रम संचालन तथा बाढ़, सूखा, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में पीड़ितों की त्वरित सहायता।